Breaking News

वट सावित्री का पहला व्रत करने जा रही थी, मौ’त: ट्रक की चपे’ट में आया बाइक सवार दंपती

मुंगेर के नया रामनगर थाना के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां रास्ते में ही नवविवाहिता की मौत हो गई। वहीं, घायल पति को इलाज के बाद हायर सेंटर भेजा गया। महिला पति के साथ मायके से पहली बार ससुराल में वट सावित्री पूजा करने के लिए जा रही थी और इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मृतका की पहचान नया रामनगर थाना क्षेत्र सत खजुरिया हेरूदिरा निवासी दिनेश यादव की बेटी प्रीति कुमारी (20) के रूप में हुई। घायल युवक शामपुर बागेश्वरी उमेश यादव का पुत्र संतोष कुमार (25) है। मृतका के पिता दिनेश यादव ने बताया कि बेटी और दामाद को घर से विदा किया था। ससुराल शामपुर बागेश्वरी जाने के क्रम में नया रामनगर थाना के पास 10 चक्का ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे यह घटना हुई।

मृतिका के पिता ने कहा कि मेरी बेटी प्रीति की शादी इसी माह 15 मई को हुई थी और पहली बार ससुराल वट सावित्री पूजा करने के लिए जा रही थी। इधर, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। आरोपी चालक भागने में सफल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.