Breaking News

पटना में 10 लाख रुपए की श’राब बरामद, झारखंड से लाई जा रही थी खेप

पटना के दानापुर पुलिस ने झारखंड से शराब लाकर दानापुर में बेचने की योजना को असफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार की अहले सुबह दानापुर के झाखरी महादेव के नजदीक एक कार से लगभग 10 लाख से अधिक के शराब बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारियों ने अंधेरा का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकले।

दानापुर थाना प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि रविवार की अहले सुबह उन्हें यह सूचना मिली की है झारखंडी महादेव के नजदीक कुछ लोग बड़े पैमाने पर शराब को खपाने लगे हैं। सूचना मिलते ही दानापुर थाना प्रभारी ने दो टीम गठन कर छापेमारी शुरू की। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में एक कार से विदेशी अंग्रेजी शराब को बरामद कर लिया है।

जब्त शराब की कार्टन।

जब्त शराब की कार्टन।

जब्त किए गए शराब की कीमत लगभग 10 लाख से अधिक की बताई जा रही है। दानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि जिस कार्य को पुलिस बरामद की है उस पर झारखंड का नंबर अंकित है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शराब कारोबारी झारखंड से अंग्रेजी शराब लाकर पटना एवं आसपास के इलाकों में इसका व्यापार करना चाह रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.