Breaking News

सम्राट चौधरी का लालू पर निशाना, कहा- बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुके RJD सुप्रीमो

बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में लालू यादव अप्रासंगिक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव जेल में रहे या बाहर आते-जाते रहे। अब बिहार की राजनीतिक में लालू यादव से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

दरअसल लालू प्रसाद यादव के पटना आने के बाद, राजद अपने विधायकों के साथ समीक्षा बैठक करने वाला है। इसको लेकर पत्रकारों ने मंत्री सम्राट चौधरी से सवाल किया कि लालू यादव पटना आए हैं और समीक्षा बैठक करने वाले है? इसके जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक बता दिया।

सरकार की रिपोर्ट कार्ड पेश करने से लालू को मिलेगा ज्ञान
मंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा- लालू प्रसाद यादव अगर सरकार की रिपोर्ट कार्ड पेश करते है तो उन्हें ज्ञान मिलेगा। उन्हें इस बात की जानकारी होगी कि जब 15 सालों तक वो सत्ता में रहे तो उन्होंने क्या काम किया, और जब एनडीए 17 सालों से है तो एनडीए सरकार के कार्यकाल में कितना फर्क हुआ है। दरअसल देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात की। इसको सुनने के लिए बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे। जहां वो मीडिया से रूबरू होते ही लालू प्रसाद यादव पर जमकर बरसे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.