नेपाल की तारा एअर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद से लापता है। इसमें 3 क्रू मेंबर समेत 22 यात्री हैं। इनमें से 4 भारतीय हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छोटा एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरक्राफ्ट में सवार भारतीयों के नाम अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी हैं।
नेपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक- एयरक्राफ्ट ने पोखरा से जोमसोम के लिए रविवार सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन 11 बजे के बाद भी संपर्क में नहीं आया।
क्या क्रैश हुआ एयरक्राफ्?
सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल (CAAN) के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन में जुटा नेपाल आर्मी का हेलिकॉप्टर उस एरिया तक पहुंच गया है, जहां आखिरी बार इस एयरक्राफ्ट की लोकेशन मिली थी। CAAN के मुताबिक, प्लेन के एक कैप्टन का मोबाइल फोन चालू था, उसकी लोकेशन को जब ट्रेस किया गया तो एयरक्राफ्ट की भी लोकेशन मिल गई। हालांकि, इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है।

विमान ने आखरी बार शिखा क्षेत्र से संपर्क किया था। पोखरा एयरपोर्ट चीफ बिक्रम राज गौतम ने पुष्टि की कि एयरक्राफ्ट टावर के संपर्क से बाहर हो गया।
खोज में लगे सेना के हेलीकॉप्टर
नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया- एक MI-17 हेलीकॉप्टर मस्टैंग के लिए रवाना हुआ है। हो सकता है कि इनमें से किसी इलाके में विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया हो। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदिंद्र मणि पोखरेली ने कहा- हमने विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा में दो होलीकॉप्टर लगाए गए हैं।



2 जर्मन यात्रियों सहित कुल 22 पैसेंजर
तारा एअर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के मुताबिक- 3 क्रू मेंबर सवार थे। यात्रियों में 13 नेपाली, 4 भारतीय और 2 जर्मन यात्री भी थे। भारतीयों के अलावा 15 अन्य यात्रियों के नाम सामने आए हैं- इंद्र बहादुर गोले, पुरुषोत्तम गोले, राजन कुमार, मिल ग्रांट, बसंत लामा, गणेश नारायण, रवीना श्रेष्ठा, रश्मी श्रेष्ठा, रोजीना श्रेष्ठा, प्रकाश सुनवार, माकर बहादुर तमांग, रम्या तमांग, सुकुम्या तमांग, तुलसादेवी तमांग और युवी विल्नर।




Leave a Reply