पूर्णिया के एक शादी समारोह में दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से करीब 6 राउंड गोली चली। इस कांड में दो युवक गोली लगने से जख्मी हो गए। एक की इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वही दूसरे सामान्य रूप से जख्मी होने से छुट्टी कर दी गई है।
घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि रजनी चौक स्थित एक विवाह भवन में शादी समारोह चल रहा था। समारोह में बाराती डीजे गाड़ी के पीछे डांस कर रहे थे। तभी जदयू नेता अमरेन्द्र कुशवाहा के बेटा शुभम कुमार और गांधीनगर के रहने वाले दिलीप सिंह के बेटा शभांगन सिंह उर्फ सानू डीजे पर अपने पसंद के गाना बजाने को लेकर दोनों आपस में भीड़ गए और मारपीट करने लगे।
शुभम कुमार ने पिस्टल से करीब 6 गोली चला दिया। एक गोली शुभांगन के बाएं तरफ छाती में लगकर आरपार हो गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। लोगों ने जख्मी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा जहां इलाज चल रहा है।
शुभांगन को गोली लगने के कुछ ही देर बाद उनके समर्थक भी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। जिसमें तत्मा टोली के रहने वाले सूरज साह के बेटा राकेश साह सामान्य रूप से जख्मी हो गए।
बताया जा रहा है कि शुभम कुमार पूर्णिया के जदयू नेता अमरेन्द्र कुशवाहा के बेटा है। शुभम आपराधिक मामले में बच्चा जेल में बंद था। साल 2018 में शुभम ने जेल के फादर को गोली मारकर हत्या कर दी और नेपाल भाग गया। जिसे पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया।
सदर डीएसपी सुरेन्द्र कुमार सरोज ने बताया कि गोलीबारी में दो लोग जख्मी हुए हैं। दोनों तरफ से थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।



Leave a Reply