राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 230 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्त पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वो 19 जून 2022 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रांची के रिम्स में चौकीदार, चपरासी, स्वीपर समेत कई अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन तरीके से कर सकते हैं। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर, रिम्स रांची के पते पर भेजना होगा।
पदों का विवरण
रिम्स रांची में 230 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें चपरासी, क्लीनर, मर्चरी असिस्टेंट, स्ट्रक्चर मैन, वॉशर एवं लैब बॉय के 1 – 1 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा इनमें चौकीदार 2, नाइटवॉचमैन के 3, लैब अटेंडेंट के 3, कुक के 2, असिस्टेंट 6, रूम असिस्टेंट 144, असिस्टेंट स्वीपर के 2, प्यून के 9, गेटकीपर के 12, गार्डनर के आठ एवं लैब असिस्टेंट के 4 पद शामिल हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सभी वर्ग के लोगों के लिए 600 रुपए, SC/ ST के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए निर्धारित किया गया हैं।
आवेदन की तिथि
इन पदों पर आवेदन 20 मई से शुरू हो चुकी है, जबकि अंतिम तिथि 19 जून 2022 निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिम्स रांची के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ कर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : https://www.rimsranchi.ac.in/







Leave a Reply