Breaking News

नीतीश के मंत्री का दावा, बिहार में 2025 तक नीतीश कुमार ही रहेंगे CM

बिहार में पिछले 2 दिनों से चल रही खबर की 72 घंटे में बिहार में राजनीतिक परिवर्तन हो सकता है? क्योंकि यह खबर सामने आई थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU के विधायकों को अगले 3 दिनों तक पटना में रहने की आदेश दिए हैं। लेकिन आज इस पर बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने फिर से एक बार इस खबर को गलत बताया है और साफ तौर पर मंत्री ने इस बात को कहीं है कि कोई राजनीतिक परिवर्तन बिहार में नहीं होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। जनता ने हमें 2025 तक का मैंडेट दिया है।

BJP जातीय जनगणना पर तैयार होगी, ये उम्मीद है- लेशी सिंह

जातीय जनगणना को लेकर जिस तरीके से बिहार में सियासत तेज है इस पर भी मंत्री लेसी सिंह ने साफ कर दिया है कि सर्वदलीय बैठक के बाद इस मुद्दे को कैबिनेट में लाया जाएगा। हालांकि पिछले 1 महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है अगली बैठक जब होगी तो उससे पहले सर्वदलीय बैठक जातीय जनगणना पर हो चुकी रहेगी और हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके पक्ष में है। बीजेपी को लेकर बिहार सरकार के मंत्री ने कहा है कि जब यह प्रस्ताव पारित हुआ था तो बीजेपी की सहमति थी और बीजेपी भी हमारे साथ इस मुद्दे पर आएगी। बीजेपी को लेकर सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि कल बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा था की जातीय जनगणना के सर्वदलीय बैठक में बीजेपी के शामिल होने पर जो फैसला है वह केंद्रीय नेतृत्व लेगी उसके बाद हम लोग इस पर कुछ कहेंगे।

मांझी के मांगों पर विचार होगा – लेशी

एनडीए से जीतन राम मांझी की नाराजगी पर बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने साफ कर दिया कि मांझी जी हमारे एनडीए के वरिष्ठ नेता है उनकी मांग पर भी विचार किया जाएगा। उन्हें पूरा सम्मान एनडीए में हम लोग देते हैं और सभी दलीय नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक होगी और उसके बाद इस प्रस्ताव को फिर लाया जाएगा। राज्यसभा चुनाव को लेकर आरसीपी सिंह के नामांकन को लेकर मंत्री ले फिर सिंह ने कहा है कि आज इसकी शुरुआत हुई है इसके बारे में पार्टी नेतृत्व फैसला लेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.