अटल पथ फेज-2 और लोकनायक गंगा पथ पर 10 दिन बाद से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। अटल पथ और लोकनायक गंगा पथ आपस में जुड़ गए हैं। बीएसआरडीसी ने एजेंसी को फिनिशिंग का काम पूरा करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। लेकिन, अटल पथ या लोकनायक गंगा पथ को अभी दीघा (जेपी) सेतु जोड़ने में रेलवे का अड़ंगा है।
रेलवे ने दीघा रेल सेतु के नीचे से पार कर पूरब से पश्चिम की तरफ जाकर दीघा सेतु पर चढ़ने के लिए बैरियर समेत कई महत्वपूर्ण स्ट्रक्चर बनाने का निर्देश देते हुए फिलहाल आर-पार करने के लिए एनओसी नहीं दिया है।
ऊंची और बड़ी गाड़ियां सेतु के दो पिलरों के बीच नीचे से पार होने के दौरान किसी भी सूरत में सेतु के किसी भी हिस्से से नहीं टकराए, ये पूरी तरह सुनिश्चित होने के बाद ही अटल पथ और लोकनायक गंगा पथ से दीघा सेतु पर गाड़ियों के चढ़ने की अनुमति मिल पाएगी।
दीघा सेतु से कनेक्शन आवश्यक
दरअसल जब तक दीघा सेतु से अटल पथ और लोकनायक गंगा पथ का सुगम कनेक्शन नहीं हो जाएगा तब तक उत्तर बिहार के लोगों को इन नई दोनों सड़क परियोजनाओं का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। जुड़ने के बाद ही दीघा सेतु से पीएमसीएच और पटना स्टेशन जाने के लिए अशोक राजपथ की रेंगती ट्रैफिक से उत्तर बिहार के लोगों को छुटकारा मिलेगा। दीघा सेतु से लोकनायक गंगा पथ होते 10 मिनट में पीएमसीएच और अटल पथ होते 10 मिनट में ही पटना स्टेशन की यात्रा तय हो जाएगी।
पहले चरण में लोकनायक गंगा पथ को दीघा सेतु से पीएमसीएच (करीब 8 किलोमीटर) तक चालू किया जा रहा है। वही अटल पथ फेेज-2 (1.2 किलोमीटर) बन जाने से सीधे हार्डिंग पार्क तक जाना आसान होने वाला है।
दीघा से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट तक गंगा पथ का काम पूरा
- जमीन पर निर्माण – दीघा से एएनसिन्हा इंस्टीट्यूट (5.9 किमी)
- एलिवेटेड निर्माण – एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट से नुरुद्दीनघाट तक (10.5 किमी), नुरुद्दीनघाट से दीदारगंज चेकपोस्ट तक (2.9 किमी) और दीदारगंज चेकपोस्ट से गोपघाट तक (600 मीटर)
ऐसा है पूरा अटल पथ
- आर ब्लॉक से दीघा अशोक राजपथ (अटल पथ फेज-1) तक 5.8 किमी हाईवे जनवरी 2021 से चालू
- दीघा अशोक राजपथ से लोकनायक गंगा पथ रोटरी (अटल पथ फेेज-2) तक 1.3 किमी निर्माणाधीन







Leave a Reply