Breaking News

गंगा में नहाने के दौरान 6 युवक डूबे, पटना में क्रिकेट खेलने के बाद नहाने गए सभी दोस्त

गंगा नदी में नहाने के दौरान पटना में रविवार को 6 युवक डूब गए। नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। इनमें से 2 युवक तो किसी तरह से बच गए। मगर, 4 युवक एक साथ डूब गए। इनमें 3 युवकों की मौत हो गई। उनकी लाश बरामद कर ली गई है। जबकि, नदी में डूबे चौथे युवक की तलाश जारी है। यह दर्दनाक हादसा बुद्धा कॉलोनी थाना के तहत LCT घाट पर हुआ।

हादसे के बाद गंगा घाट से लेकर इन युवकों के घर तक कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार की आवाज गूंजने लगी। सारे युवकों के पिता पुलिस में हैं। कोई SI, ASI तो कोई कांस्टेबल हैं। मृतकों में 25 साल का विकास कुमार उर्फ पवन (पिता-अखिलेश राय, बतौर सब इंस्पेक्टर समस्तीपुर जिला में पोस्टेड हैं), 21 साल का मोनू (पिता-रंधीर कुमार सिंह पटना पुलिस में सिपाही हैं) और 22 साल का विश्वजीत कुमार (पिता-मनोज कुमार पटना ट्रैफिक पुलिस में ASI हैं) शामिल हैं।

घाट पर रोते-बिलखते परिजन।

घाट पर रोते-बिलखते परिजन।

चौथा युवक दिव्यांश उर्फ लल्ला (पिता-दीपक कुमार सिंह नालंदा जिला में कांस्टेबल हैं) लापता है। SDRF की टीम इसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, पांचवा युवक मोनू का भाई सोनू है। जिसे डूबने के दौरान किसी तरह से बचा लिया गया। फिलहाल यह बोरिंग कैनाल रोड के एक हॉस्पिटल में एडमिट है, वहां इसका इलाज चल रहा है। जबकि, छठा युवक राहुल है। जो पूरी तरह से सुरक्षित है।

क्रिकेट खेलने के बाद पहुंचे थे नहाने
सभी युवक अपने परिवार के साथ पटना पुलिस लाइन में रहते हैं। रविवार की सुबह एक साथ कई युवक क्रिकेट खेलने के लिए गांधी मैदान गए थे। कुछ घंटे क्रिकेट खेलने के बाद वहां से सभी का प्लान गंगा नदी में नहाने का बन गया। इसके बाद गांधी मैदान से करीब 10-12 युवक नहाने के लिए LCT घाट पहुंच गए। फिर नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.