Breaking News

परिजन नहीं माने तो लड़की ने प्रेमी संग की शादी, बोली- घरवाले नहीं मान रहे थे तो भागी, अब वापस बुला रहें

सीतामढ़ी से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सामने आया है। सीतामढ़ी की युवती ने मधुबनी के रहने वाले युवक के साथ बंधन तोड़कर मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

लड़का (24) मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौर गांव का रहने वाला है। वहीं, लड़की सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजौली गांव की रहने वाली सोनी कुमारी (20) है। दोनों ने पिछले 21 मई को मधुबनी के हरलाखी के एक मंदिर में शादी रचा ली है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने लड़के के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है।

इसमें उसने कहा कि वह अपने परिजन को पिछले तीन महीने से उक्त लड़के से शादी कराने की बात कह रही थी। परिजनों के नहीं मानने पर अंततः वह भाग कर शादी कर ली। शादी के बाद जब वह घर वालों को इसकी सूचना दी तो परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। हालांकि लड़की ने वीडियो में बताया कि उनके परिजन वापस घर आने लिए बोल रहे हैं। घर से शादी कराने का लोभ दे रहे हैं।

लड़की का आरोप है कि जानबूझकर हमें बुलाकर दोनों को जान से मारने का प्लान कर रहे हैं घरवाले। लड़की ने अपने मां-बाप और मामा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इस बीच इन दोनों को कुछ होता है। तो इन तीनों का ही हाथ होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.