बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार जदयू कार्यालय पहुंचे. सीएम नीतीश की अध्यक्षता में JDU कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक के बाद सीएम नीतीश ने लालू यादव के खिलाफ सीबीआई रेड, RCP सिंह के राज्यसभा जाने और पेट्रोल-डीजल तमाम मुद्दों को लेकर बयान दिया. केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के राज्यसभा जाने पर सीएम नीतीश ने कहा कि आपलोग परेशान मत होईए, समय पर फैसला हो जाएगा. दरअसल माना जा रहा था कि बैठक के बाद नीतीश कुमार पार्टी के नए राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान कर कर सकते हैं.
Input : LiveCities







Leave a Reply