Breaking News

वैशाली में SDO ने जड़ा थ’प्पड़: सेविका पति की जांच करने पहुंचे थे, मौके पर ही मिल गए तो बरसाए थप्पड़

वैशाली के देसरी प्रखंड दफ्तर का निरीक्षण करने पहुंचे महनार SDO सुमित कुमार ने थप्पड़ से बात की। SDO ने CDPO कार्यालय में मौजूद एक सेविका पति पर थप्पड़ बरसा दिया। उस पर FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया। सेविका पति की पहचान अशोक पासवान के रूप में हुई। इस दौरान SDO ने अधिकारियों और कर्मियों की जमकर क्लास लगाई।

दरअसल, कुछ दिन पहले देसरी प्रमुख निशु कुमारी ने अशोक पासवान पर बिचौलिया का काम करने आरोप लगाया था। उन्होंने इसकी शिकायत भी SDO से की थी। SDO जब निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो वह भी कार्यालय में ही था, जिसे देखते ही SDO भड़क गए। उसे थप्पड़ जड़ दिया। वहीं, CDPO को SDO ने सख्त हिदायत दी कि निजी व्यक्ति सरकारी कार्यालय का काम नहीं करेंगे।

हालांकि, CDPO ने SDO के सामने ही प्रमुख पति पर भी प्रमुख बनकर धौंस दिखाने का आरोप लगाया। CDPO रेणु कुमारी ने कहा कि पद पर महिला प्रमुख हैं, जबकि प्रमुख का काम उनके पति करते हैं और धौंस जमाते हैं।

बता दें, आंगनबाड़ी केंद्र और CDPO कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। देसरी CDPO कार्यालय में एक सेविका पति की मौजूदगी यह बताने के लिए काफी है कि किस हद तक बाल विकास परियोजना बच्चों के विकास के लिए नहीं, बल्कि CDPO कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के विकास के लिए चलाया जा रहा है।

सेविका पति को निर्देश देते अधिकारी।

सेविका पति को निर्देश देते अधिकारी।

बता दें, आंगनबाड़ी केंद्र और CDPO कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। देसरी CDPO कार्यालय में एक सेविका पति की मौजूदगी यह बताने के लिए काफी है कि किस हद तक बाल विकास परियोजना बच्चों के विकास के लिए नहीं बल्कि CDPO कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मियों के साथ साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के विकास के लिए चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.