Breaking News

इज्जत बचाने के लिए लड़ती रही नाबालिग, नहीं रुके दरिंदे, रे’प पी’ड़िता ने सुनाई आपबीती, जानें…

रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां नाबालिग ने बताया कि ‘वह अपनी बहन के साथ मिट्‌टी लाने के लिए गांव के पहाड़ की ओर गई थी। इस दौरान जब मैं शौच के गई तब तक मेरी बहन आगे बढ़ गई और मैं पीछे रह गई। इसी दौरान दो युवकों ने मुझे पकड़ लिया।’

पीड़िता के अनुसार, ‘दोनों साइड में ले गए। यहां एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। वहीं, दूसरे युवक ने मेरे दोनों हाथ पैर पकड़ कर रखे थे। मैंने काफी संघर्ष किया। इस दौरान मेरी पिटाई की गई। युवक ने मुझे उठाकर पटक दिया गया। इससे मेरा सिर फट गया और मेरी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद मेरी हिम्मत टूट गई और एक युवक ने रेप किया।’

इधर, डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग के सिर में काफी चोट लगी है। काफी खून बह गया है। इसके कारण बच्ची की हालत थोड़ी गंभीर है। वहीं, जैसे ही इस मामले की जानकारी स्थानीय थाना को लगी, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा युवक अभी भी फरार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.