Breaking News

मुजफ्फरपुर : तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

आसमान में बादल छाने व तेज गति से पूर्वा हवा चलने के कारण शनिवार काे दिन-रात का तापमान सामान्य से कम रहा। जिससे लगातार दूसरे दिन गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 31.5 डिग्री ताे न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार काे दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई ताे रात के तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने रविवार की अलस्सुबह से मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस कारण तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी।

नेपाल से सटे तराई के जिलों में अधिक बारिश हाेगी

पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, रविवार से अगले तीन दिनों तक कुछ घंटे के अंतराल के बाद तेज हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हाेने की संभावना है। वहीं, 15 से 20 किलाेमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज पूर्वा हवा के चलेगी। यह स्थिति 24 मई तक जारी रहेगी। इस दौरान नेपाल से सटे तराई क्षेत्र के जिलों में अधिक बारिश हाेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.