Breaking News

मुजफ्फरपुर से प्रतिदिन मुंबई जा रही 22 लाख की लीची, पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ट्रेनों में चल रही बुकिंग

मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन से ट्रेनों में महाराष्ट्र की ओर रोज करीब 22 लाख की शाही लीची भेजी जा रही है। पवन एक्सप्रेस में अलग से पार्सलयान लगने के बाद शाही लीची मुंबई भेजी जा रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व मध्य रेल लगातार मुजफ्फरपुर की शाही लीची मुंबई भेज रही है।दूसरे दिन पार्सलयान से करीब 1606 पेटी लीची भेजी गयी। वही, कुछ व्यापारियों का लीची पार्सलयान में लोड नहीं हो सका, तो उसे एलएलआर में रेलवे ने बुक कर भेजा गया। बताया गया कि 11062 पवन एक्सप्रेस में 20 जून तक लीची के लिए विशेष वीपीयू पार्सनयान जिसकी क्षमता 24 टन है, उसे लगा दिया गया है। दूसरे दिन भी करीब 22 लाख की 24 टन शाही लीची भेजा गयी है। पहले आओ पहले जगह पाओ के तर्ज पर नंबर लगाकर बुकिंग की गई।

इधर, पार्सल प्रभारी एसएन चौधरी खुद भी लगातार इसकी मॉनिटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा, बुकिंग तक की देखभाल कर रहे है। व्यापारी मो़ रेयाज ने बताया कि रेलवे की पार्सलयान सुविधा मिलने से सीधे लीची मुंबई या दूसरे प्रदेश तक भेजी जा रही है। बताया है कि अब शाही लीची की खेप समाप्ति की ओर है। दो-तीन दिन में दूसरे प्रदेश भेजी जाने वाली लीची की खेप खत्म हो जाएगी़। इसके बाद चाइना लीची भेजी जाएगी। इसकी संख्या अधिक होगी। किसान उमेश चौधरी ने बताया कि हमलोग सीधा बगीचा से लीची मुंबई के लिए भेज रहें है। दूसरी ओर लीची बुकिंग के लिए मुजफ्फरपुर पार्सल कार्यालय 24 घंटे संचालित हो रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.