मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर 01 जून से 14 जून तक भाजपा द्वारा जिले भर में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मनाया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को मुजफ्फरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई ।डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि व वंदेमातरम सामूहिक गान किया गया।
संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने कहा कि सेवा और सुशासन के साथ गरीब कल्याण ही भाजपा का मूल मंत्र है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अनुशासित रहकर देश के विकास और देश की रक्षा के बारे में पूरी तरह सोचती है।भाजपा, प्रत्येक वर्ष किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखती है। पूरे जिले में शक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेंगे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान युवा मोर्चा द्वारा विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। जबकि एससी मोर्चा द्वारा बाबा साहब विश्वास रैली और चैपाल बैठक आयोजित की जाएगी। इनके अलावा सभी मोर्चों द्वारा अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम भी किए जाएंगे। तथा समापन पर जिले स्तर पर भी गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने भाजपा सरकार के किए गए कार्यों की चर्चा पर्व का रूप ले। यही इस कार्यक्रम का संकल्प है। कार्यक्रम के औचित्य पर उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक रुप से समरसता को बढ़ावा देना है। जो लोग आज मुख्यधारा से पीछे हैं एवं इनका समग्र विकास वंचित हैं, वैसे लोगों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भाजपा की सरकार पूर्ण समर्पित है। इस दौरान विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा की इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल स्तर पर बूथ स्तर पर सरकार के कार्यों को लेकर घर घर जाकर पत्रक भी बांटे जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से चलने वाले अभियान के अलावा 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कार्यक्रम को लेकर बनाए गए सभी प्रभारियों से अपेक्षा के साथ प्रदेश नेतृत्व को यह विश्वास दिलाया कि जिस तरह पूर्व में प्रदेश निर्धारित कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारीयों ने हमेशा अपनी कर्मठता से सफल बनाते रहे हैं। इस कार्यक्रम को भी सफल करेंगे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवम धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री कृष्ण बल्लभ यादव ने किया।कार्यक्रम को बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय, प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी,जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव,पूर्व विधायक केदार गुप्ता ने भी संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेताअर्जुन राम, विवेक कुमार,अशोक सहनी,डाo अरविंद कुमार सिंह, मुकेश शर्मा, बिन्देश्वर सहनी, केदार सहनी,जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू,मनोज सिंह , जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, मनीष कुमार,ब्रज बिहारी पासवान,चंदा देवी,निर्मला साहू, सुनीता सहनी, राजकुमार साह, जिला मंत्री संजीव झा,सुरेश चौधरी, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, आशीष पिंटू, जिला मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।




Leave a Reply