Breaking News

ग्रेजुएट चायवाली से मिलने पहुंची भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह: एक कप चाय के बदले दिए 2100 रुपए

पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता अब देश में पहचान की मोहताज नहीं रही। अपने सराहनीय कदम के लिए देश भर में मशहूर हो चुकी है। अब तो कलाकार भी प्रियंका से मिलने पटना पहुंचे लगे हैं। इसी क्रम में भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के बोरिंग कनाल रोड स्थित चाय के स्टॉल पर पहुंची और चाय पी। ये नजारा देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

अक्षरा ने इस दौरान प्रियंका के इस काम की खूब सराहना की। इस दौरान अक्षरा ने एक कप चाय के बदले प्रियंका को 2100 रुपए दिए। प्रियंका ने वो पैसे लेने से भी मना किया। मगर अक्षरा सिंह ने कहा कि ‘ये आशीर्वाद है, रख लो और इतना नाम कमाओ कि अगली बार जब मैं ये चाय पीने आऊ तो इसके और भी ज्यादा कीमत दूं।’

इस दौरान अक्षरा से बातचीत के दौरान कहा कि ‘प्रियंका की हाथ से बनी चाय पी। ये बहुत ही ज्यादा टेस्टी है। घर में जो चाय पीते हैं, ये उससे भी ज्यादा टेस्टी है। अक्षरा ने कहा कि देश की बेटियां आगे बढ़ रही है। ये देख कर बहुत खुशी होती है। सभी लड़कियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रियंका को देख कर गर्व महसूस होता है।

महिला ट्रैफिक पुलिस अक्षरा के साथ लगी खिंचवाने फोटो, लगा जाम

इधर, अक्षरा सिंह को चाहने वाले दर्शकों की भीड़ लग गई। वहां मौजूद ट्रैफिक महिला पुलिस खुद अक्षरा सिंह के साथ सेल्फी लेने लगी। इसकी वजह से वहां लंबा जाम लग गया और सारी गाड़ियां वहीं रुक गई। जब अक्षरा सिंह वहां से चली गई, तब जाम खत्म हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.