Breaking News

चलती गाड़ी में लगी आग, पीछे दौड़ते रहे लोग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

नवादा शहर के अस्पताल रोड में बिचाली लोड चलती मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। इसके बाद चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को भगाना शुरू किया। इस दौरान कुछ लोग गाड़ी के पीछे दौड़ते दिखे। ड्राइवर गाड़ी को अग्निशमन कार्यालय में घुसा दिया। इसके बाद अग्निशमन के कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया।

अस्पताल रोड जैन मंदिर के पास मैजिक वाहन जाम में फंस गया था। तभी पास स्थित ट्रांसफार्मर से आग की चिंगारी वाहन पर लदे पुआल पर गिरी और आग लग गई। इसके बाद बाजार में अफरातफरी मच गया। ड्राइवर ने चालाकी से वाहन को पास मौजूद अग्निशमन कार्यालय में घुसा दिया। जहां उस पर जल्द काबू पा लिया गया। सबसे बड़ी बात है कि अगर पास में अग्निशमन का कार्यालय नहीं होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

पिकअप पर लदे पुआल में लगी आग।

पिकअप पर लदे पुआल में लगी आग।

वहीं, ड्राइवर मोरवा निवासी सोनू कुमार ने बताया कि कादिरगंज ओपी क्षेत्र के नदौरा गांव से पुआल लोड कर नवादा शहर के मंगर बीघा ले जा रहा था। तभी अस्पताल रोड में गाड़ी पर लदे पुआल में बिचाली में आग लग गई। इसके बाद मैंने धैर्य से काम लिया और सीधे अग्निशमन के कार्यालय में गाड़ी घुसा दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.