Breaking News

आंधी और वज्रपात में म’रने वालों के परिवार को मुआवजा, सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार के 16 जिलों आयी आंधी और वज्रपात से हुई 33 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश दिया कि मृतकों के आश्रितों को तुरंत चार-चार लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराएं। गृह क्षति और फसल नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। आपको बता दें कि राज्‍य में वज्रपात की घटनाएं और इससे मरने वालों की तादाद पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ी है। अब बारिश का मौसम नजदीक आने के साथ ही ऐसी घटनाएं फिर से बढ़ने लगी हैं।

nextStory

इन जिलों में हुई है मौत 

भागलपुर में सात, मुजफ्फरपुर में छह, सारण में तीन,  लखीसराय में तीन, मुंगेर ने दो,  समस्तीपुर में दो, जहानाबाद में एक, खगडिय़ा में एक, नालंदा में एक, पूर्णिया में एक, बांका में एक, बेगूसराय में एक, अररिया में एक, जमुई में एक, कटिहार में एक और दरभंगा में एक व्यक्ति की मौत आंधी-पानी में हुई है। 

गृह व फसल क्षति के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराएं। आंधी के कारण पेड़ गिरने से कहीं आवागमन बाधित हुआ हो तो उसे तुरंत चालू कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि लोग खराब मौसम में सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए सुझावों का अनुपालन करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.