बिहार का मौसम इन दिनों अलग ही रंग दिखा रहा है। गर्मी के साथ प्री मानसून की बारिश भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान परेशान कर रहा है, लेकिन बारिश से थोड़ी राहत मिल रही है। ऐसा दो तरह की हवा के कारण हो रहा है। राज्य के उत्तरी भाग में जहां पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है, वहीं दक्षिणी भागों में पश्चिमी एवं दक्षिण पश्चिमी हवा चल रही है। इसके प्रभाव से ही राज्य में दो तरह का मौसम बना हुआ है। हवा के कारण ही मौसम विभाग ने गर्मी के साथ बारिश की भी चेतावनी जारी की है।
पूर्णिया में टूटा बारिश का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान बिहार के पूर्णिया में बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। 24 घंटे के दौरान पूर्णिया के डेंगरा घाट में बारिश 95.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो इस प्री मानसून की सबसे अधिक है। इस दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम भागों के एक दो स्थानों पर उत्तर पश्चिम व दक्षिण मध्य भागों के कुछ स्थानों उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व के अनेक स्थानों पर और उत्तर पूर्व के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि प्री मानसून में बारिश का माहौल पूरी तरह से बन रहा है। हवा के प्रवाह से बारिश हो रही है, कहीं कहीं ट्रफ रेखा भी परेशान कर रही है।
पारा 45 पार और बारिश का कनेक्शन
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस बक्सर में दर्ज किया गया। बक्सर के साथ राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक है। रोहतास और औरंगाबाद में 42 डिग्री नवादा में 40 डिग्री के पार तापमान है। इसके अलावा राज्य के 18 से अधिक जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार है। तापमान अधिक होने से गर्मी का असर दिख रहा है। गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उमस वाली गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी के साथ बारिश के कारण उमस बढ़ रही है।
दो तरह की हवा से बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अभी भी पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह राज्य के उत्तरी भागों में जारी है। इसकी गति 10 से 15 किलो मीटर प्रति घंटे की है। इसके साथ ही दक्षिणी भागों में पश्चिमी एवं दक्षिण पश्चिमी हवा का प्रवाह हो रहा है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से अगले 24 घंटे में उत्तरी भागों एवं दक्षिणी पूर्व के खगड़िया भागलपुर एवं बांका जिले के एक दो स्थानों पर गरज एंव बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान हवा की गति लगभग 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की हो सकती है। हालांकि दिन के तापमान में अगले दो दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।







Leave a Reply