मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सरसिया गांव में किराना का सामान उधार मांगने पर भाई ने भाई का नाक काट दिया। उसके नाक का ऊपर का मांस हट गया। सिर्फ हड्डी बच गयी। उसे गम्भीर हालत में SKMCH में भर्ती कराया गया है। पीड़ित नरेश सहनी ने अपने भाई जिनम सहनी पर आरोप लगाया है। मेडिकल ओपी की पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। इसकी कॉपी औराई थाना को भेजी जा रही है।
जख्मी ने बताया कि आरोपी उसका छोटा भाई है। वह किराना की दुकान चलाता है। जख्मी के घर का एक लड़का उससे उधार किराना का सामान लेने गया था। लेकिन, उसने यह कहते हुए सामान देने से मना कर दिया कि पहले वाला बकाया चुकता करो। तब सामान देंगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
आरोपी समेत अन्य ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह अचेत होकर गिर गया। यह देखकर नरेश उसे बचाने गया था। उसे छोड़कर उसका भाई नरेश से भिड़ गए। उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने एक लोहे का रॉड उठा लिया और उससे जोरदार वार उसकी नाक पर किया। जिससे उसका नाक कट गया। वह लहूलुहान होकर चीखने चिल्लाने लगा। यह देखकर आसपास के लोग जुटने लगे। उसे उठाकर फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर औराई थाना की पुलिस भी मौके पर जांच को पहुंची। थानेदार राजेश कुमार ने कहा कि बयान के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply