गायघाट से देशी शराब के साथ चार पियक्कड़ गिरफ्तार, मैठी टोल पलाजा के समीप पुलिस की कारवाई
दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट ।दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर मैठी टोल पलाजा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस एक लीटर देशी शराब के साथ चार पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार यादव के पास से एक लीटर देशी चुल्लाई शराब बरामद की गई है।इन सभी को ब्रेथ एनालाईजर से शराब पीने की पुष्टि हुई हैं। इस मौके से चार पियक्कड़ की गिरफ्तारी की पुष्टि थानेदार अनुप कुमार ने की हैं। पियक्कड़ पप्पू कुमार, संतोष यादव और राजेश कुमार बताया गया है।पकड़ने के दौरान भागने का प्रयास किया लेकिन इसके साथ ही पुलिस बल ने घर से भाग रहे धंधेबाज को धर दबोचा।थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ के विरुद्ध मामला दर्जकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।








Leave a Reply