सीतामढ़ी – मुजफ्फरपुर न्यू NH-77 के कांटा के समीप गुरुवार की देर रात करीब 1बजे एक स्कॉर्पियो और ट्रक की जोड़दार टक्कर हुई। उक्त घटना में स्कॉर्पियो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही पीछे बैठे पिता और पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालात में सीतामढ़ी सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां पिता और पुत्र की स्थित काफी नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रखा है।वहीं, हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन के सदर अस्पताल में पहुंचते अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात एक स्कॉर्पियो सीतामढ़ी की सहारघाट के लिए जा रही थी। वही सोनबरसा के तरफ से आ रही ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसके बाद ट्रक चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कॉर्पियो सवार लोग बुरी तरह अंदर फंस गए थे।

स्थानीय लोगो के सहयोग से पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। मृत चालक की पहचान मधुबनी जिले के साहरघाट के लोमा गांव निवासी 40 वर्षीय देव नारायण यादव के रूप में की गई है। वही जख्मी शिवनाथ मुखिया अपने 10 वर्षीय पुत्र के इलाजरत है।



Leave a Reply