42 दिनाें बाद गुरुवार काे काेर्ट कैंपस में जांच में कटरा का एक व्यक्ति काेराेना पाॅजिटिव मिला है। चाैथी लहर की आशंका काे लेकर काेर्ट कैंपस में अतिरिक्त केंद्र खाेलकर काेराेना जांच की जा रही है। इसके तहत उक्त व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच की गई, जाे पाॅजिटिव मिला। जांच अधिकारी मनाेज कुमार ने इसकी पुष्टि की। रिपाेर्ट मुख्यालय भेजी गई है। इधर, सिविल सर्जन ने जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है। इमलीचट्टी बस स्टैंड में जांच शुरू की गई है। जंक्शन पर 4 केंद्राें पर 6 शिफ्ट में और सदर अस्पताल में दाे केंद्र पर काेराेना जांच की जा रही है।







Leave a Reply