Breaking News

CBI छापे के बाद RJD का डिज़िटल गुस्सा! कार्यकर्ताओं ने कहा- लालू घुटनाटेक राजनेता नहीं

रेलवे से जुड़ी गड़बड़ियों पर CBI ने लालू परिवार पर एक बार फिर से दबिश दी है। देश भर में लालू परिवार के 17 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से अलग-अलग पूछताछ चल रही है। RJD कार्यकर्ता इसकी नाराजगी सोशल मीडिया पर जता रहे हैं।

कोई CBI को तोता बोल रहा है तो कोई इसे परेशान करने वाला पॉलिटिक्स बता रहा है। पार्टी के राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य जयंत जिज्ञासु ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लालू घुटना टेक नही, सीना तान राजनेता हैं। मिट जाएंगे, झुकेंगे नही। उन्होंने लिखा कि परेशां होने वाले को सुकूं कुछ मिल भी जाता है, परेशां करने वालों की परेशानी नही जाती।

13 साल में कुछ तलाश नहीं कर पाई CBI
RJD सीवान के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है कि तथाकथित रेल्वे से सम्बंधित घोटाले में अनगिनत बार छापेमारी हुई है। मिला कुछ नहीं। 2004-09 तक लालू रेल मंत्री थे।आज 13 साल बाद भी अगर CBI को छापा मारना पड़ रहा तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कितनी घटिया स्तर की जांच एजेन्सी है Cbi

छापे को जातीय जनगणना से भी जोड़ा
वहीं कई कार्यकर्ता इसे RJD की तरफ से जातीय जनगणना की डिमांड के कारण की गई कार्रवाी भी बता रहे हैं। RJD के प्रदेश स्तर के एक कार्यकर्ता ने ट्वीट कर कहा कि तुम लाख CBI का छापा मारवा दो, या लालू को जेल भेज दो। लेकिन बिहार में जातीय जनगणना होकर रहेगी।

जिसने रेलवे को मुनाफा दिया, उसी पर कार्रवाई
जिस लालू जी ने रेलवे को 90,000 करोड़ का मुनाफा दिया, जिस लालू ने लाखों युवाओं के लिए रेलवे में भर्ती निकाली, कुलियों को स्थायी किया उस लालू पर 15 साल बाद छापा मरवाया जा रहा है। जिसने रेलवे को बेच दिया, स्टेशन बेच दिए, 72000 पदों को डकार गए वो ईमानदार बन रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.