मोतिहारी के आदापुर थाना के पास मंदिर में एक प्रेमी जोड़े की अनोखी शादी देखने को मिली है। जहां छह वर्षों से अपने गांव के ही लड़के से लकड़ी प्यार करती थी, जब प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से इनकार कर दिया तो वह बेचैन हो कर थाने पहुच गई। थानाध्यक्ष से अपने प्रेम की पूरी कहानी बताई और आवेदन देते हुए कहा कि मेरा नाम प्रीति कुमारी है। मैं बालिग हूं, मेरी उम्र 20 वर्ष है। मैं बीए में पढ़ रही हूं, मेरे ही गांव भवनरी के भूषण कुमार से प्यार हो गया, यह सिलसिला छह वर्षों से चला आ रहा है। यहां तक कि हम लोग लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे।
इसी बीच मेरे पिता हरेन्द्र ठाकुर मेरी शादी कही और करवाना चाह रहे हैं। अगर मेरी शादी भूषण से नहीं हुई तो मै आत्म हत्या कर लुंगी, लेकिन जैसे पता चला कि मेरे पिता मेरी शादी कही और कराना चाह रहे है। उसके बाद भूषण का मन बदल गया और वह मुझसे से शादी से इनकार करने लगा। अगर वहः हम से शादी नहीं करेगा तो मैं आत्म हत्या कर लुंगी।

भूषण को बुलाया थाना
आदापुर थानाध्यक्ष ने युवक को थाने बुला कर इस प्यार की कहानी उससे जाना, जब उसने भी शादी से इनकार कर दिया तो थानाध्यक्ष ने प्रेमी प्रेमिका के परिजन को थाने वुला कर समझाया और दोनों के शादी के लिए तैयार करा दिया, जिसके बाद थाना के पास के ही मंदिर में दोनों की देर रात्रि शादी हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्नय हुआ, दोनों प्रेमी जोड़े खुशी अपने घर चले गए। इस शादी की चर्चा खूब हो रही हैं।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
आदापुर थानाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक लकड़ी टाने आई और लिखित आवेदन दी, और अपनी प्रेम कहानी बताई, इस दौरान थोड़ा पहल किया तो दोनों परिवार और लड़का तैयार हो गया, जिसके बाद दोनों की शादी थाना के पास के मंदिर में दोनों गार्जियन के मौजूदगी में करा दिया गया ।



Leave a Reply