Breaking News

मुजफ्फरपुर में ईंट के नीचे दबकर महिला की मौ’त ,तेज आंधी में भरभरा कर गि’र गया

मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा के बलिगमा में तेज आंधी के दौरान ईंट का बना रेलिंग टूटकर नीचे गिर गया। इसमे दबकर एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान संजय राय की पत्नी संगीता देवी (35) के रूप में हुई है। गघटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जिलापार्षद मुकेश ओझा मौके पर पहुंचे। थाना और CO को मामले की जानकारी दी गयी। पियर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। छानबीन कर परिजन से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। बताया गया कि देर रात तेज आंधी और बारिश आयी थी। महिला घर मे बैठी हुई थी। तभी एस्बेस्टस को घेरने के लिए जो ईंट का रेलिंग बनाया जाता है। वह भरभरा कर गिर गया। इसके मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

इधर, मामले में अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को दी गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन के बाद मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी।

मृत महिला के चार बच्चे हैं। उसकी मौत की घटना के बाद से सभी बच्चे बेसहारा हो गए हैं। उसे 3 बेटी एवं 1 बेटा है। सभी की उम्र (10-15 साल) के बीच है। हादसे से सभी मर्माहत हैं। मेहनत मजदूरी करने वाला परिवार है। आसपास के लोगों ने शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग CO से की है। ताकि पीड़ित परिवार को सहारा मिल सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.