मुजफ्फरपुर जिले के कांटी से एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। पिछले 10 दिन से वे लापता हैं। उनका अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिजन काफी चिंतित है। अनहोनी की आशंका जताते हुए SSP से मिलकर बरामदगी की गुहार लगाई है। मो. अनवर ने बताया की उनके चचेरे भाई मो. अख्तर (60) अपनी बहन के घर जाने की बात बोलकर निकले थे। उनके पास एक झोला भी था। जिसमे कुछ कपड़े और जरूरी के सामान थे। लेकिन, रात तक भी वे अपनी बहन के घर नहीं पहुंचे। जब उन्होंने बहन को कॉल कर अपने चेचेरे भाई के बारे में पूछा तो पता लगा कि वे अबतक नहीं पहुँचे हैं। यह सुनकर वे लोग घबरा गए। उनके पास मोबाइल भी नहीं था कि कॉल कर जानकारी ले सकें।
फिर उन लोगों ने खोजबीन शुरू की। बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक खंगाल दिया। उनकी तस्वीर दिखाकर लोगों से पूछताछ की। पर कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। फिर कांटी थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। लेकिन, बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी मिली। अब उन्हें लापता हुए 10 दिन हो चुके हैं। परिजन ने SSP से मिलकर आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। मो. अनवर ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है कि संदेह किया जाए। घर मे लोगों का हाल बेहाल है।
सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीर पोस्ट कर खोजने की बात कही है। साथ ही खोजने वाले को उचित इनाम भी देने की बात लिखी है। मोबाइल नम्बर भी दिया गया है। ताकि किसी को उनके सम्बन्ध में कोई जानकारी मिले तो उक्त नम्बर पर सूचना दें।







Comment here