Breaking News

मुजफ्फरपुर में महानायक अमिताभ बच्चन समेत चार अभिनेताओं पर परिवाद, पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने का आरोप

मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह पर परिवाद दायर कराया गया है। परिवादी ने बताया कि यह सभी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती हैं। इन्हें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक फॉलो करते हैं। इनसे प्रेरणा मिलती है। इनसे सीखते हैं। लेकिन, इस तरह से पान मसाला का प्रचार करने से लोगों और समाज पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। बच्चों की मानसिकता पर गलत असर पड़ेगा। वे गलत रास्ते पर चलेंगे। इसी से आहत होकर उन्होंने परिवाद दायर कराया है।

सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह के माध्यम से परिवाद दायर किया है। अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुटखा के प्रचार को लेकर हमारे परिवादी ने परिवाद दर्ज कराया है। इसमें IPC की धारा 467, 468, 420, 120 B और 311 लगाई गई है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 27 मई को रखी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.