Breaking News

गया में दिनद’हाड़े 16 लाख की बैंक डकै’ती, SBI के अंदर घुसे 6 डकै’त

गया के गुरारु थाना क्षेत्र में बैंक डकै’ती हुई है। गुरुवार करीब साढ़े 10 बजे छह ह”थियार बंद अ’पराधी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से 16 लाख रुपये लू’ट लिए। अ’पराधियों ने बैंक में मौजूद कस्टमर और बैंक के कर्मियों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। यही नहीं बैंक कर्मियों की ड’कैतों ने धुनाई भी की। अचरज की बात है कि बाजार में बैंक डकै’ती की घ”टना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से बड़े ही आसानी से चलते भी बने। लेकिन इस बात का अंदाज बैंक के बाहर आते-जाते लोग या आसपास के दुकान के लोगों को नहीं हुई।

बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वह बैंक व सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज निकलवाने में जुट गई है। साथ ही बैंक कर्मियों व अधिकारियों से पूछताछ में जुटी है। इधर गुरारु थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन-पूछताछ में जुट गए हैं। पुलिस के वरीय अधिकारी भी जिला मुख्यालय से गुरारु के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल कोई भी अधिकारी इस घटना के बाबत कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

सुबह साढ़े 10 बजे 6 अ’पराधी आए

गुरारु बाजार स्थित एसबीआई के कैशियर जयंत कुमार ने बताया कि बैंक में गुरुवार को अक्सर भीड़ रहती है। हमलोग सेफ से करीब 16 लाख रुपये निकाल कर काउंटर पर रख कर काम कर रहे थे। करीब साढ़े दस बजे छह की संख्या में हथियार बंद बदमाश सीधे हमारे पास आए सेफ की चाबी मांगने लगे। इस पर हमने कहा कि चाबी हमारे पास नहीं रहती है। इस पर वे कहने लगे कि चाबी नहीं दोगे तो गोली मार देंगे। फिर हमने चाबी नहीं दी तो वे मार-पिटाई करने लगे।

कैश काउंटर पर रखे रुपये ही उठा ले गए

अपराधियों के कुछ साथी बैंक के दूसरे कैशियर के पास चले गए और उससे भी चाबी मांगी लेकिन उसने भी चाबी नहीं दी। जयंत ने बताया कि इस बीच सेफ की चाबी को हमलोगों ने फेंक कर छिपा दिया था। इसकी वजह से डकैत सेफ की चाबी नहीं ले सके। सेफ की चाबी जब नहीं मिली तो वे कैश काउंटर पर रखे रुपये ही उठा ले गए। इस घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों का मोबाइल भी छीन लिया था। बैंक के अंदर वे न तो किसी को आने दे रहे थे और न ही जाने दे रहे थे। डकैतों ने पूरी घटना को सात मिनट के अंदर अंजाम देकर चलते बने।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.