Breaking News

मुजफ्फरपुर से नाबालिग छात्रा का अ’पहरण, पिता के साथ जा रही थी दिल्ली

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। वह मैट्रिक में पढ़ती थी। घटना के बाद उसके पिता धनेश्वर राम ने सकरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें सुरेश समेत अन्य पर आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी उनके ग्रामीण हैं। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई तरह की बातें सामने आई है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। छात्रा के पिता धनेश्वर राम ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर काम करते हैं। उनकी पत्नी भी दिल्ली गयी हुई थी। अपनी पत्नी के कहने पर वह दिल्ली से अपनी बेटी को लेने गांव आये थे। जब उसे लेकर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। तभी सिहो चौक से समीप आरोपियों ने घेर लिया।

उनकी बेटी को जबरन अगवा कर फोर व्हीलर में बैठकर अपने साथ लेकर चले गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी। इसके बाद थाना पर जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी और किशोरी का सुराग खोजने के लिए परिजन पर दबिश बना रही है। मोबाइल लोकेशन भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.