भभुआ पटना इंटर सिटी ट्रेन की एक बॉगी से धुंआ निकलने से पूरी ट्रेन में अफरातफरी मच गई। ट्रेन सुबह 7:40 मिनट पर गया जंक्शन से खुली थी। बेलागंज स्टेशन पहुंचने के पहले ही ट्रेन से धुंआ निकलने लगा। इंटर सिटी बेला जंक्शन करीब 8:30 बजे पहुंची थी। ट्रेन की जिस बॉगी से धुंआ निकल रहा था। उस बॉगी के सारे यात्रियों ने बॉगी को खाली कर दिया। वे पूरी तरह से दहशत में आ गए थे। यहां तक की उसके आसपास की बॉगी के भी यात्री अपनी-अपनी बॉगी से उतर गए। बेलांगज में ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को सूचना के देने बाद मामले की छानबीन शुरू हुई।
छानबीन में पता चला कि डी-12 बॉगी के ब्रेक शूल के जलने से धुंआ निकल रहा है। ट्रेन कर्मियों ने पास से बॉल्टी में पानी मंगवा कर उस पर पानी उड़ेला इसके बाद उससे धुंआ निकलना बंद हो सका। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी व ब्रेक शूल के घर्षण से उत्पन्न गर्मी की वजह से ब्रेक शूल जलने लगा था और धुंआ निकलने लगा था।

चलती ट्रेन से धुंआ निकलने की सूचना पर पूरी ट्रेन में अफरातफरी मच गई।
ट्रेन में सफर कर रहे एक रेल यात्री हरेंद्र सिंह ने बताया कि पटना इंटर सिटी ट्रेन गया जंक्शन से 7:40 पर पटना के छुटी थी। उस समय सब कुछ ठीक चल रहा था। चांकद स्टेशन के बाद व बेलागंज जंक्शन से पहले ट्रेन की बॉगी डी-12 से अचानक धुंआ निकलना शुरू हो गया। चलती ट्रेन से धुंआ निकलने की सूचना पर पूरी ट्रेन में अफरातफरी मच गई। इस बीच ट्रेन बेलागंज पहुंच गई। रेल यात्रियों ने ट्रेन से धुंआ निकलने की सूचना गार्ड व ड्राइवर व जंक्शन के अन्य कर्मियों को दी।
आननफानन में सभी कर्मी डी-12 के पास पहुंचे तो देखा कि बॉगी के नीचे तेज व बदबूदार धुंआ निकल रहा है। यह देखते ही जंक्शन से पानी मंगवाया गया और उस पर ताबड़तोड़ पानी उड़ेला गया। करीब आधा घंटे तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा। इसके बाद सब कुछ जांच पड़ताल के बाद ट्रेन का परिचालन पटना के लिए शुरू किया गया।







Leave a Reply