Breaking News

मुजफ्फरपुर में सौतेली मां ने रची बेटे की ह’त्या की, परिवारिक वि’वाद के चलते कराना चाहती थी ह’त्या

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के गाजी कमतौल में एक सौतेली मां ने अपने बेटे की हत्या की साजिश रच डाली। उसकी हत्या करने के बाद वैशाली से तीन अपराधियों को बुलाया। लेकिन, शहबाज बाल-बाल बच गया। अपराधियों ने उसपर कट्टा से एक राउंड फायरिंग भी किया। लेकिन, मिस फायर होने से वे बच गए। शहबाज ने साहस दिखाते हुए दो अपराधियों से भिड़ गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकजुट हो गए। मौके से एक अपराधी भाग निकला। जबकि दो को कट्टा के साथ दबोचकर जमकर पिटाई कर दी गयी। कुढ़नी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान वैशाली लालगंज के मो.सेराज और मो. कयामुद्दीन के रूप में हुई है। पूछताछ कर दोनों को जेल भेजा जाएगा।

बचपन मे हो गयी थी मां की मौ’त

शहबाज ने बताया कि उसके पिता नूर आलम हैं। मां की मौत बचपन मे हो गयी थी। पिता ने दूसरी शादी रुकसाना खातून से कर ली। शुरू में सबकुछ ठीक रहा। लेकिन, जब शहबाज की शादी हुई तो उसकी सौतेली मां का व्यवहार बदल गया। उसकी पत्नी के साथ वह अक्सर लड़ाई झगड़ा और विवाद करने लगी। उसकी सौतेली मां ने संपत्ति से बेदखल करने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली। उसने अपने मायके से तीन अपराधियों को बुलाया था। लेकिन, उसके मंसूबो पर पानी फिर गया।

आपराधिक रिकॉर्ड पता कर रही पुलिस

थानेदार अरविंद पासवान ने बताया कि फरार अपराधी की भी पहचान हो गयी है। वह शहबाज की सौतेली मां का दामाद है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लालगंज में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं पकड़े गए दोनों अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। लालगंज पुलिस से इसके लिए संपर्क साधा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.