Breaking News

10 लाख का श’राब बरामद, ट्रैक्टर की ट्राली में 89 कार्टन के ऊपर रख लिया ईट मुजफ्फरपुर में डिलिवरी करने जा रहा था

बिहार में शराब बंदी कानून लागू है। पुलिस द्वारा शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए रात दिन प्रयास कर रही है।लगातार छापेमारी कर धंधेबाजों पर कानूनी करवाई कर जेल भेजने में लगी रहती है।इसके बावजूद भी शराब की धंधा गुप्त रूप से चल रही है।शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा द्वारा पुलिस जांच अभियान चलाया गया।छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र विधा मंदिर इंटर कॉलेज के समीप पुलिस ने ईट लोड ट्रेक्टर की जांच किया। जांच में ईंट में छुपा कर रखे भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही ट्रेक्टर,ट्रेक्टर चालक तथा शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी में चालक माँझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा गाँव निवासी शंभु माँझी का पुत्र धर्मेंद्र माँझी तथा दिघवारा थाना क्षेत्र के कैसरपुर इस्माइला निवासी राम देव माँझी का पुत्र हीरा लाल पासवान शामिल है।गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेक्टर पर इट में छुपाकर अंग्रेजी शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।जांच के दौरान ट्रेक्टर पर 89 कार्टून में 780 लीटर रॉयल प्लेयर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसकी कीमत 10 लाख है। इसमें 750 ml के 25 कार्टून,375 ml के 29 कार्टून तथा 180 ml के 35 कार्टून शराब के साथ दो लोगो की गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद अधिनियन तथा बिना कागजात के ट्रेक्टर के आरोप लगते हुए दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों ने शराब धंधेबाज की नाम और पहचान की जनकारी दिया गया है।उसके आधार पर पुलिस कानूनी करवाई में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.