Breaking News

CDPO की परीक्षा में खूब दिखी कड़ाई: अफसर अलर्ट रहे, कटऑफ 108 जाने की उम्मीद

बिहार लोक सेवा आयोग ने CDPO की परीक्षा रविवार को आयोजित किया और इसमें किसी तरह के प्रश्न पत्र लीक होने की खबर नहीं आई है। BPSC PT की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद अभ्यर्थी डरे हुए थे कि कहीं CDPO की परीक्षा में भी ऐसा न हो जाए और यह परीक्षा भी रद्द न हो जाए। इसको लेकर राज्य सरकार के चीफ सेकेट्री से लेकर डीएम तक अलर्ट रहे।

परीक्षार्थी ने कहा- कटऑफ 100 से कम नहीं रहेगा

इनमें से कइयों ने BPSC PT की परीक्षा भी दी थी और परीक्षा रद्द होने से हताश थे, लेकिन CDPO की परीक्षा ठीक से होने से इनके अंदर BPSC को लेकर संतोष दिखा। इन्होंने बताया कि इतनी कड़ाई BPSC PT में नहीं थी, जितनी CDPO में दिखी। अभ्यर्थियों ने बताया कि CDPO PT की परीक्षा का सिलेबस कमोबेश BPSC PT की तरह ही है। बताया कि प्रश्न न अधिक कठिन रहे और न ही अधिक आसान। एक अभ्यर्थी ने बताया कि कटऑफ 100 से कम नहीं रहना चाहिए।

पिछले वर्ष के मुकाबले सामान्य रहे सीडीपीओ के प्रश्न: गुरु एम. रहमान

गुरु रहमान ने बताया कि CDPO (बाल विकास परियोजना अधिकारी) की परीक्षा में विज्ञान से कुल 30 प्रश्न पूछे गए, जिसमें भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न थे। करंट अफेयर्स 30, इतिहास जिसमें प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास से कुल 35 प्रश्न पूछे गए। ये सवाल कठिन थे। बिहार स्पेशल से 15, अर्थशास्त्र से 10 और गणित से 10 प्रश्न पूछे गए जो सामान्य थे। समसामयिकी से कुल 30 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा विशेषज्ञ गुरु रहमान ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने एनसीआरटी टेक्स्ट बुक आदि का गहनता पूर्वक अध्ययन किया होगा, निश्चित रूप से उनकी परीक्षा अच्छी गई होगी। अगर कट ऑफ की बात की जाए तो जनरल कट ऑफ 108 से 112 , ओबीसी का 105-108 ,अनुसूचित जाति का 98-101, अनुसूचित जनजाति का 102-105 तक जाने की उम्मीद है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.