Breaking News

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 24 अवैध वेंडर पकड़े गए, 303 बिना टिकट यात्रियों से वसूला 1.6 लाख जुर्माना

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शनिवार को अवैध वेंडरों व बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जंक्शन लर वेंडरो व बेटिकट यात्रियों में अफरातफरी की स्तिथि बनी रही। बताया जा रहा है कि वाणिज्य विभाग के साथ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सन्युक्त रुप से अभियान चलाया गया। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अनाधिकृत वेंडरों व ओवरचार्जिंग जैसी लगातार शिकायते मिल रही थी। शिकायत के आधार पर सोनपुर मंडल के DRM नीलमणि ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद अवैध वेंडरो व बेटिकट यात्रियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये थे।

बताया गया कि मंरेप्र के निर्देशों के अनुपालन में सोनपुर मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर वृहद चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं रेल सुरक्षा बल की टीम द्वारा एसीएम टीसी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया । टीम द्वारा चलाये गए इस सँयुक्त अभियान में स्टेशन के स्टालों पर अवैध वेंडरों की चेकिंग की गई। जिसमे सभी स्टाल ठीक मिले। वही, 24 अवैध वेंडर को पकड़ा गया। उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है। इसके अलावा, सघन टिकट चेकिंग में स्टेशन एवं ट्रेनों पर 303 बिना टिकट यात्री को पकड़ा गया। इन लोगों से जुर्माना स्वरूप 160795/- रूपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.