Breaking News

बिहार : 2 सांड आपस में भिड़े, एक कुएं में गिरा, बगहा में JCB से निकाला गया सांड

बगहा में रविवार को उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब दो सांड आपस में भिड़ गए। इसमें से एक सांड 35 फीट गहरे कुएं में गिर गया। इसके बाद क्या था, लोगों का मजमा लग गया। आनन-फानन में JCB बुलाया गया। फिर 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित निकाला गया। घटना चौतरवा थाना स्थित पतिलार गांव की है।

कुएं में पानी होने के कारण सांड का रेस्क्यू करने में परेशानी हुई। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना के आधार पर प्रशासन ने पशु चिकित्सकों की एक टीम बनाई। इसमें स्थानीय पशु चिकित्सक जय प्रकाश श्रीवास्तव, मधुबनी प्रखंड के पशु चिकित्सक आरिफ अली, रामनगर प्रखंड के पशु चिकित्सक मनोज चौधरी, बगहा 2 प्रखंड के पशु चिकित्सक श्याम विक्रम रंजन शामिल थे। सभी ने मिलकर करीब 4 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सकुशल बाहर निकाला गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल सांड का इलाज भी किया।

लोगों के प्रयास से सांड की जान बचा ली गई।

लोगों के प्रयास से सांड की जान बचा ली गई।

दो सांड आपस में लड़कर गिर गए

पतिलार पंचायत के पूर्व मुखिया अखिलेश्वर पांडे के दरवाजे पर एक प्राचीन कुआं है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 सांड आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान एक सांड बचने के लिए पीछे हटा और कुएं में जाकर गिर गया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु पालन विभाग को दिया। इसके बाद एक टीम गठित कर रेस्क्यू शुरू की गई।

JCB की मदद से सांड को निकाला गया बाहर।

JCB की मदद से सांड को निकाला गया बाहर।

JCB का लिया गया सहारा

कुएं में पानी भरा हुआ था। इधर, सांड भी बड़े आकार का था। इसमें रेस्क्यू करना मुश्किल हो रहा था। लोग रस्सी बांधकर सांड को बाहर खींचना चाह रहे थे, लेकिन वजन काफी होने के कारण सांड निकल नहीं पा रहा था। काफी मशक्कत करने के बाद JCB मंगाई गई। मोटे रस्से में सांड को बांधकर JCB के सहारे धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दौरान कई बार रस्सी टूट गई, लेकिन लोगों के प्रयास और डॉक्टर की समझदारी से धीरे-धीरे रेस्क्यू पूरा किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सांड के शरीर के बाहरी हिस्से में खरोचें आई हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.