Breaking News

होगी कार्रवाई: राज्य के 17 जिलों में 7.18 करोड़ की बिजली चो’री, टॉप पर पटना

राज्य के 17 जिलों में 7.18 करोड़ की बिजली चोरी हुई है। इसमें सबसे टॉप पर पटना है। यहां बिजली इंजीनियरों ने 1.98 करोड़ की चोरी पकड़ी है। मंगलवार को समीक्षा के दौरान पाया गया कि बिजली इंजीनियरों ने कुल 114886 मीटर की जांच हुई। इसमें 2076 मीटर से चोरी करते पकड़ा गया है। इससे बिजली कंपनी को 718.07 लाख का नुकसान हुआ है।

इसमें 1300 उपभोक्ताओं ने 345.63 लाख रुपए जमा कर सप्लाई चालू कराई है। लेकिन अभी 776 उपभोक्ताओं के परिसर में बिजली सप्लाई बंद है। ऐसे सभी उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच करने का निर्देश दिया गयाहै। कारण, भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई बंद रहने के दौरान उपभोक्ताओं के दोबारा बिजली चोरी करने की संभावना है। ऐसे में बिजली कंपनी को भारी नुकसान का सामाना करना पड़ेगा।

बिजली चोरी करने वाले की निगरानी करने का टास्क दिया

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जीएम राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि जांच में बिजली चोरी होने का मामला सामने आया है। ऐसे में सभी सर्किल को जांच की संख्या बढ़ाने, दर्ज होने वाले प्राथमिकी के विरूद्ध शतप्रतिशत वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करने, बिजली चोरी में पकड़े जाने वाले उपभोक्ताओं के परिसर की लगातार निगरानी करने का टास्क दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी में पकड़े जाने वाले उपभोक्ताओं के द्वारा जुर्माना जमा करने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर कनेक्शन चालू किया जाएगा। सभी विद्युत कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। ताकि, बिजली चोरी पर रोक लगाई जा सके।

चार सर्किल में सघन अभियान चलाने का निर्देश

पेसू के पूर्वी और पश्चिमी अंचल के साथ भागलपुर और मुंगेर अंचल में प्राथमिकी कम हुई है। इन चारों सर्किलों में मीटर जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, आरा, जमुई और सासाराम अंचल में प्राथमिकी दर्ज किए जाने वाले उपभोक्ताओं के भुगतान की संख्या कम है। इन अंचलों में बिजली काटे जाने वाले उपभोक्ताओं के परिसर की लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।

अप्रैल में बिजली चोरी की अंचल वार स्थिति

अंचल प्राथमिकी जुर्माना
पटना ग्रामीण 428 146.34 लाख
पेसू पूर्वी 46 37.34 लाख
पेसू पश्चिमी 14 14.64 लाख
आरा 139 20.61 लाख
औरंगाबाद 248 58.49 लाख
भागलपुर 58 25.30 लाख
गया 356 1 40.49 लाख
जमुई 144 39.17 लाख
मुंगेर 58 24.58 लाख
नालंदा 279 129.41 लाख
सासाराम 306 81.70 लाख

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.