Breaking News

सीता नवमी पर साहूपोखर बड़ा मंदिर पर जले 551 दीप

मुजफ्फरपुर शहर के साहूपोखर स्थित राधा-कृष्ण राम दरबार मंदिर मे माता सीता का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम माता सीता सहित राम दरबार और राधा-कृष्ण भगवान का षोडशोपचार पूजन किया गया। उसके उपरांत 551 दीप जलाकर सीता उत्सव मनाया गया। साहूपोखर पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि जगत जननी मां जानकी जिनका जन्म सितामढी तिरूहुत अर्थात पूराने मुजफ्फरपुर मे ही हुआ था। इसलिए जिले के सभी घरो मे माता जानकी अपने माता और बेटी के रूप मे जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही जगतकल्याण के उद्देश्य से माता जानकी का पूजन अर्चना किया गया। इस दौरान मंदिर के सेवक यदुनंदन प्रसाद,आचार्य पंडित अजय झा,पंडित राकेश तिवारी,श्रीरंजन साहू,पंडित राजेन्द्र कुमार झा,अविनाश कुमार,कमलेश कुमार,मनमोहन कुमार आदि मौजूद रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.