Breaking News

होशियार, खबरदार! सभी आम-खास को सूचित किया जाता है कि सड़कों पर खतरा है; अपनी सुरक्षा का ध्यान स्वयं रखें

की मौत हो जाए और जिम्मेदारी तय नहीं हो? ये आखिर कैसी व्यवस्था है? मौत के बाद जांच कमेटी ही तो बनाई जाती है… बना दी गई है। तीन सदस्यीय टीम जांच करेगी और रिपोर्ट देगी। जांच रिपोर्ट देने की डेडलाइन तय नहीं की गई है। स्ट्रीट लाइट का केबल खुला था। इसमें करंट था। तत्काल जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इसके लिए कैसी जांच चाहिए? एक जान गई है… एक जिंदगी उजड़ी है… एक परिवार बिखर गया है… प्रशासन को ये ध्यान रखना चाहिए।

बहरहाल, स्मार्ट सिटी की योजना के तहत शहर विकास की अजीबोगरीब गति देख रहा है। तमाम चेतावनी और वार्निंग के बाद भी एजेंसी कछुए की गति से काम कर रही है। शहर रोज नए सपने के साथ जग रहा है। इतने करोड़ से ये बनेगा… इतने से वो बनेगा… लंदन जैसा ये तो जापान जैसा वो…। लेकिन जिस गति से काम हो रहा है उससे लग ही नहीं रहा कि किसी की जिम्मेदारी तय है और किसी स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग भी हो रही है। ये बरसात से पूर्व की पहली बारिश है। जलनिकासी के सारे दावों की हकीकत सामने है। क्या शहर नाले में डूब जाने को अपनी नियति मान ले? क्या जिम्मेदारों से सवाल नहीं हो? शहर में चारों तरफ गड्‌ढे और उन गड्‌ढों में गिरकर घायल होते लोग… ये रोज का किस्सा हो गया।

ये जानलेवा लापरवाही- तय था कि बारिश में शहर डूबेगा… फिर भी कछुए की गति से काम… 1958 करोड़ रु. की योजनाएं, लेकिन ज्यादातर अधूरी

आलम यह है कि कहने को स्मार्ट सिटी और अन्य विकास योजनाओं के नाम पर शहर में 1958 करोड़ के काम चल रहे हैं या फिर इसकी प्रक्रिया में हैं। सब जान रहे थे कि बरसात से पहले काम नहीं हुआ तो शहर फिर डूबेगा। बावजूद जानलेवा गडढे ज्यों के त्यों छोड़ दिए। कोई चेतावनी नहीं… कोई सुरक्षा नहीं। आलम यह है कि माेतीझील, कल्याणी, हरिसभा चाैक, तिलक मैदान राेड, स्टेशन राेड, सरैयागंज, सुतापट्टी, बैंक राेड, इमलीचट्टी राेड, एमआईटी राेड, चैपमैन गाेशाला राेड, क्लब राेड -मिठनपुरा, नारायणपुर राेड, कच्ची पक्की, अघाेरिया बाजार समेत अन्य स्थानाें पर 6 से 10 फीट गहरे गड्ढे खाेद छाेड़ दिए गए हैं। इनमें से एक भी याेजनाओं का काम पूरा ताे नहीं हुआ। सही गति से काम नहीं होने का नतीजा ये कि पीएडंटी राेड, बैंक राेड, तिलक मैदान राेड, कच्ची पक्की आदि जगहाें पर कई लाेग लगातार गिरकर घायल हाे रहे।

पूर्व नगर विकास मंत्री बोले – विकास के नाम पर पैसे की बंदरबांट हाे रही है, शहर तो नरक से बदतर बन गया

पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि विकास के नाम पर पैसे की बंदरबांट हाे रही है। शहर नरक से बदतर हाे गया है। ज्यादा बारिश भी नहीं हुई फिर भी लाेग कहीं गिर रहे ताे कहीं करंट लगकर माैत हाे रही है। अपने काल में काफी प्रयास से 2300 करोड़ की याेजना लाई। लेकिन, दुख है कि सुंदर शहर सपना ही रह गया। एक काम योजनाबद्ध ढंग से नहीं हाे रहा। सरकार इसकी मॉनिटरिंग करे नहीं ताे इस बरसात में हाहाकार मचेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.