Breaking News

सोनपुर मंडल के 4 ट्रेनों के मार्ग में फेरबदल, ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की वजह से रूट बदले गए

समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर- मुक्तापुर रेलखंड के ब्रिज नंबर वन के कट एवं कनेक्शन के प्रावधान हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण दिनांक 14 मई एवं 17 मई को प्रातः 09.45 बजे से दोपहर 14.45 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा । इसके फलस्वरूप सोनपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है:

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

1. 13.05.2022 को ट्रेन नंबर 13043(हावड़ा- रक्सौल) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी होकर चलेगी।

2. 12.05.2022 को ट्रेन नंबर 17005(हैदराबाद डिकेन- रक्सौल) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी होकर चलेगी।

3. 13.05.2022 को ट्रेन नंबर 12408( अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया समस्तीपुर- बरौनी- खगड़िया होकर चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें

दिनांक 14/05/22 एवं 17/05/22 को ट्रेन नंबर 05512 (सोनपुर -समस्तीपुर) मेमू स्पेशल मुजफ्फरपुर स्टेशन तक ही जाएगीl

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.