मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिग से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर देने का मामला अब गरमा रहा है। पीड़ित परिवार को अबतक न्याय नहीं मिला है। पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। यहां तक कि अब आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित परिवार को मुकदमा उठा लेने की धमकी तक दी जा रही है। मंगलवार को भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।n
उक्त बातें उसी दौरान पूर्व मंत्री ने कही। जहां परिजनों ने फ्रंट के नेताओं को बताया कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है ।कहा कि अब तो नामजद अभियुक्त खुला घूम कर मुकदमा उठाने का धमकी दे रहे हैं। मुकदमा नहीं उठाने पर हत्या करने की बात भी कर रहे हैं।
पीड़ित परिवार के इस सूचना पर पूर्व मंत्री ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर सरैया की बेटी के साथ गैंगरेप कर उसका हत्या किए जाने के 14 दिन बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं की है।

होगी आर पार की लड़ाई
बेखौफ अपराधी अब परिवार के लोगों को जान मारने का धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को फ्रंट का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर के IG से मिलेगा एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेगा।
उन्होंने कहा कि IG द्वारा यदि प्रतिनिधिमंडल एवं परिजनों को यथाशीघ्र अपराधी को गिरफ्तार कराने एवं कानून के हवाले करने का आश्वासन दिया तो हम पुलिस की कार्रवाई का कुछ घंटा इंतजार करेंगे। यदि सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला तो कल शाम ही पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे ।

ये थे मौके पर मौजूद
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में फ्रंट के प्रदेश महासचिव धर्मवीर शुक्ला, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव रणधीर कुमार सिंह, प्रत्यूष प्रांजल , युवा के अध्यक्ष शांतनु सत्यम तिवारी , छात्र के अध्यक्ष अंकेश ओझा , सरैया प्रखंड के अध्यक्ष सुनील शर्मा , फ्रंट के वरिष्ठ नेता संजय ठाकुर फौजी समेत अन्य शामिल थे।




Comment here