शेखपुरा जिले में मंगलवार को शेखपुरा – बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग में शादी उपरांत दुल्हन को कार लेकर घर वापस लौट रहे सजी-धजी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोक दिया । कार के ओवरटेक को लेकर यह मामला हुआ है। इस मामले में जमकर बवाल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक को पकड़कर भी पिटाई की गई है। यह घटना बरबीघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित दक्ष आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के समीप घटी।

इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूल्हा दुल्हन को बरबीघा के फतेपुर गांव स्थित ससुराल से लेकर अपना गांव हथियामा ओपी के बिहटा गांव लौट रहा था। चालक तेज रफ्तार में कार चला रहा था। तभी विपरीत दिशा से एक ट्रक भी तेज गति से निकल रही थी। ओवरटेक करने में यह हादसा हुआ है ।
कार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। कार के दाहिने तरफ दुल्हन बैठी हुई थी जिसमें ट्रक ने टक्कर मारी है ।इस हादसे में दुल्हन बाल-बाल बच गई। दूल्हा भी बाल-बाल बचा है। हल्की हल्की चोट सभी को लगी है। कार को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक को पकड़ लिया गया। चालक को पकड़कर पिटाई भी की गई है।



Comment here