Breaking News

बिहार : बीमा’र बेटी को ठेले पर लिटा भटकती रही मां

रोहतास जिले के रोहतास नगर पंचायत मुख्यालय के अकबरपुर में एक मां अपनी बीमार बेटी को ठेले पर ले भटकती रही और समुचित इलाज नहीं हो सका। किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। भरी दोपहर में एक बीमार युवती को ठेले पर ले कंबल डाल परिजन ले जा रहे हैं। पूछने पर पता चला कि बेटी बीमार है इलाज के लिए ले जा रहे हैं। सरकारी डाक्टर जवाब दे दिया है तो प्राइवेट को दिखाने जा रहे हैं।

पता चला कि अकबरपुर के जागेश पासावन के 25 वर्षीय बेटी उर्मिला देवी की तबीयत खराब थी, जिसे ठेले पर लेकर उसकी मां मां और भाई अकबरुर बाजार लाए थे, किसी प्राइवेट डॉक्टर से दिखाने। मां मनोरमा देवी ने बताया कि बेटी को किडनी की बीमारी है, उसे डॉक्टर ने जवाब दे दिया है। तकलीफ बढ़ने पर किसी प्राइवेट डॉक्टर से दिखाने के लिए ठेले पर लाए हैं। कहती है गरीब आदमी को एंबुंलेंस कहा मिलता है। मौके पर जुटे सामाजिक कार्यकर्ता तोराब नियाजी एवं साथियों ने कुछ आर्थिक मदद की, पर परिवार की हालत देखते हुए यह साफ है कि यह मदद नाकाफी है। सरकारी मदद से ही बीमार बेटी का इलाज संभव ळे जो अबतक परिवार को नहीं मिला है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.