जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के पिंजौरा रोड में चोरों द्वारा एक बंद घर का निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी कर ली गई। गृह स्वामी राजेश कुमार शर्मा सपरिवार शहर के देवरिया में तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। तीलक समारोह के बाद जब वे लोग लौटे तो घर का मुख्य गेट का दरवाजा टूटा देख अंदर तहकीकात करने लगे। लेकिन अंदर के हलात को देख सभी हतप्रभ रह गए। घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर जहां तीन लाख 55 हजार नगद समेत कीमती आभूषण की चोरी हो चुकी थी।null

चोर पूरी वारदात का साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर रिकॉर्डर भी अपने साथ लेकर चले गए। बताते चलें कि गृह स्वामी राजेश कुमार शर्मा मूल रूप से हुलासगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के निवासी हैं। तकरीबन तीन साल पूर्व पिंजौरा रोड में मकान बनाए थे। पत्नी और दो बच्चों के साथ वे इसी मकान में रहते थे। सोमवार की रात एक निकटवर्ती रिश्तेदार के घर देवरिया में तिलक समारोह था जिस में शामिल होने के दौरान चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।




इस बात की जानकारी गृह स्वामी द्वारा नगर थाने की पुलिस को दी गई। नगर थाने की पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताते चलें कि बंद घर में चोरी की यह कोई नई घटना नहीं है। इलाके में कई चोरी की वारदात इस तरह की हो चुकी है। लेकिन इस चोरी की घटना में सबसे बड़ी बात यह है कि चोर सीसीटीवी कैमरे के अच्छे जानकार भी थे तभी वे लोग उसके डीवीआर को खोलने में भी सफल रहे।



Comment here