Breaking News

व’हशी पिता ने रे’प कर कहा- हल्का चेक किए हैं, मजा आ गया, फिर करेंगे

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना के एक गांव के वहशी पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं उसे इसका कोई अफसोस भी नहीं था। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया और उससे सवाल जवाब किया तो उसने कहा कि अभी तो हल्का चेक किए थे। मजा आ गया। फिर करेंगे। यह सुनकर उसकी पत्नी के होश उड़ गए। उसने सोचा कि क्या एक बाप अपनी सगी मासूम बेटी के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत कर सकता है। महिला कहती है उसका पति आंखों से दिव्यांग है, लेकिन उसकी हरकतें वहशी दरिंदे वाली है। वह दूसरी शादी करना चाहता है। इसलिए हमेशा उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता है, ताकि वह अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली जाए। उसके और उसके बच्चों के साथ मारपीट भी करता था, लेकिन वह ससुराल छोड़कर नहीं गई। जब उसने देखा कि वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो रहा है तो उसने अपनी 12 साल की मासूम बेटी के साथ ही रेप कर डाला। हालांकि बच्ची की शिकायत पर महिला ने थाना में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बच्ची का मेडिकल अजर कोर्ट में 164 का बयान करा लिया गया है

यह हुई थी घटना

महिला ने बताया कि उसकी छह संतान हैं। घटना 6 मई की है। उस समय घर में कोई नहीं था। सब लोग आसपास गए हुए थे तो कोई खेत में काम कर रहा था। इसी का आरोपी ने फायदा उठाया। बच्ची को पानी देने के बहाने बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए रेप किया। बेटी को खूब डराया धमकाया। जब वह घर लौटी तो उसकी बेटी ने कुछ नहीं बोला। लेकिन, वह गुमसुम रहने लगी। रविवार को जब महिला ने उससे पूछा तो उसने इस कुकृत्य की जानकारी उसे दी। तब वह थाना पहुंची और FIR दर्ज कराई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.