Breaking NewsJHARKHAND

नालंदा में सीएसपी संचालक से 70 हजार नगदी लूटा

लेकर अपने पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लाखों रुपए की लूट हो गई। मामला बेन थाना क्षेत्र के सौंरे गांव का है। जहां संचालित ग्रामीण बैंक के सीएसपी सेंटर के संचालक रीना कुमारी से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक से चेकबुक, पासबुक, लैपटॉप, मोबाइल एवं 70 हजार नगदी लूट लिया विरोध करने पर मारपीट भी की गई,लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

सीएसपी संचालक बेन ग्रामीण बैंक से पैसा निकालने के बाद वासवन विगहा से सौंरे अपने पति रितेश कुमार के साथ जा रही थी। इसी बीच सौंरे तालाब के नजदीक पीछे से आए एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने हथियार का भय दिखाते हुए लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने पति पत्नी के साथ मारपीट भी किया है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है पुलिस जांच में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.