Breaking News

पूर्व जिप सदस्य के बेटे की गो’ली मा’रकर ह’त्या, नालंदा में बर्तन की दुकान पर बैठा था युवक

पावापुरी सहायक ओपी अंतर्गत बकरा गांव में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने पूर्व जिप सदस्य अनीता देवी के पुत्र की गो’ली मा’रकर हत्या कर दी। घ’टना को अंजाम दे सभी बदमाश फरार हो गए।घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान अरविंद कुमार का (26) वर्षीय पुत्र इंद्रजीत उर्फ अंशु कुमार के रूप में की गई है । परिजनों ने बताया कि अंशु अपनी बर्तन की दुकान पर बैठा था। उसी दौरान कुछ बदमाश वहां आएं और उसे गोली मार दी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।

जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, सभी बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को पावापुरी मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। इलाके के CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.