Breaking News

बिहार : न’शे में पकड़ाए हवलदार पर गिरी गाज, एसपी ने किया ब’र्खास्त

रोहतास में लगभग दो साल पूहले रोहतास में बिक्रमगंज में एक हवलदार द्वारा शराब पीकर हंगामा का करने का मामला सामने आया था। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई थी। अब उस हवलदार पर विभागीय कार्यवाही हुई है, उसे एसपी रोहतास द्वारा सोमवार रात सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

एसपी आशीष भारती ने बताया कि 13 जुलाई 2020 को हवलदार-186 राजकर्ण राम द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद हवलदार का ब्रेथ एनलाईजर से जांच कराया गया था, तो शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सीय जांच कराई गई थी, जहां चिकित्सक द्वारा भी शराब पीने की पुष्टि हुई थी। इसके पश्चत इस संबंध में उक्त हवलदार के विरूद्ध बिक्रमगंज थाना में बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम दर्ज कराते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

एसपी ने कहा कि उक्त हवलदार द्वारा वर्दीधारी होने के बावजूद मद्य निषेध कानून का उल्लंघन करते हुए शराब का सेवन किया गया था, इस कारण हवलदार राजकर्ण राम पर विभागीय कार्यवाही का संचालन किया गया। जिसमें पूर्ण रूप से दोषी पाते हए एसपी रोहतास द्वारा दिनांक 9 मई 2022 से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है, तथा सभी पंजियों से उसका नाम हटा दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.