धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर हटाने के बाद अब बिहार में हनुमान चालीसा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान के बाद अब जदयू नेता ने विवादित बयान दिया है. सीवान से जदयू की सांसद कविता सिंह के पति और जदयू नेता अजय सिंह ने हनुमान चालीसा और अजान को लेकर विवादित बयान दिया है. अजय सिंह ने कहा कि भारत हनुमान का देश है. यहां हनुमान चालीसा होगा और इस पर बैन लगाने वाले मिट जाएंगे. उन्होंने कहा कि अजान पाकिस्तान में होना चाहिए.
एक कार्यक्रम के दौरान जदयू सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह ने कहा कि भारत भगवान हनुमान का देश है. यहां हनुमान चालीसा होगा. हनुमान पर बैन लगाने वाले मिट जाएंगे. हनुमान चालीसा भारत में सदियों से होता आया है और आगे भी होता रहेगा. इस पर रोक लगाने वाले की मंशा कभी पूरी नहीं होगी. अजय सिंह इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अजान पाकिस्तान में होना चाहिए. अजय सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान में हनुमान चालीसा और अजान पाकिस्तान में होना चाहिए.
अजय सिंह के विवादित बयान पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया सामने आयी है. उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है और संविधान ने हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक मान्यताओं का अधिकार दिया है. भारत अलग-अलग सभ्यताओं का देश है. नीरज कुमार ने कहा कि किसी की पैरवी से कोई थोड़े ही हनुमान चालीसा पढ़ता है या किसी के कहने से कोई अजान नहीं करता है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने बयान दिया वो जाने.




बता दें कि हाल ही में BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा था कि बिहार के कई जिलों में हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते हैं. जिस पर RJD के विधायकों ने उन्हें मानसिक दिवालिया बता दिया, तो किसी ने इस्तीफे की मांग तक कर डाली. मुजफ्फरपुर के गायघाट से RJD विधायक निरंजन राय ने कहा कि वे मानसिक दिवालिया हो गए हैं. इसलिए इस तरह की अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. वहीं बोचहां से राजद विधायक अमर पासवान ने कहा कि इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए. समाज को हमेशा एकजुट करने की कोशिश होनी चाहिए



Leave a Reply